अफगानिस्तान में हवाई हमले में 20 आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रशासन के प्रवक्ता हमीदुल्ला जुवाक के हवाले से कहा, "अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना ने अपने लड़ाकू विमानों से उरगन जिले में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया जिसमें 20 आतंकवादियों की मौके पर मौत हो गई।"
एक अन्य घटना में इसी जिले में अफगान नेशनल सेक्यूरिटी फोर्सेस ने अंतर्राष्ट्रीय सेना के सहयोग से चलाए गए अभियान में सात सशस्त्र आतंकवादियों गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications