लोकसभा अध्यक्ष जेनेवा के लिए रवाना
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर संसदीय संघ की 121वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार शनिवार को एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेनेवा के लिए रवाना हुईं।
लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक छह सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकसभाध्यक्ष आगामी 19 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस बैठक में शिरकत करेंगी।
इस बैठक में खाद्य सुरक्षा, मानव तस्करी और संगठित अपराधों के खिलाफ लड़ाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications