नक्सली धमकी के बाद दीपावली की रौनक फीकी पड़ी
पुलिस अधिकारी शशि शेखर चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "दरअसल नक्सलियों ने गांव भर में पोस्टर चस्पा रखे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि यदि किसी ने भी दुकान खोलने की जुर्रत की तो उन्हें दंड दिया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि लोगों में नक्सलियों का डर इस कदर घर कर गया है कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
एक दुकानदार ने कहा, "जब तक नक्सली दुकानें बंद रखने का आह्वान वापस नहीं ले लेते तब तक हम दुकान नहीं खोलेंगे।"
बहरहाल, औरंगाबाद जिले में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पहले वर्ष 2007 में भी टंडवा बाजार नक्सलियों के भय से सप्ताह भर बंद रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications