प्रार्थना और पटाखों के साथ दिल्ली में दीपावली शुरू
दीपावली के मौके पर तमाम लोग मंदिरों में टूट पड़े, आपस में लोगों को मिठाइयां बांटी और मित्रों-रिश्तेदारों को एसएमएस के जरिए 'हैप्पी दीपावली' जैसे शुभकामना संदेश भेजे।
घरों की साफ सफाई और सजावट के बाद सुबह से ही पूजा और प्रार्थनाओं का कार्यक्रम शुरू हो गया। तमाम घरों में धन की देवी लक्ष्मी की स्थापना की गई।
लोगों ने मिठाइयों के डिब्बे एक-दूसरे को बांटे और शाम की सजावट और पूजा के लिए मिट्टी के दिये का बंदोबस्त किया।
शाम होने के साथ ही घरों, कारखानों और कार्यालयों में मिट्टी के दिए से लेकर बिजली के झालर टिमटिमा उठेंगे। पूरा माहौल जगमग हो उठेगा।
गृह निर्माता सुचि कुछ पकाने में व्यस्त थी। उन्होंने कहा, "मैं मिठाई खुद से बनाना पसंद करती हूं, मैं बाजार से मिठाइयां नहीं खरीदती। मिठाइयां तैयार हो जाने के बाद हम अपने मित्रों और रिश्तेदारों के यहां जाएंगे।"
संजय सिंह ने कहा कि वह इस त्योहार पर जीभर कर मस्ती करते हैं। त्योहार मनाने के लिए उन्होंने 2,000 रुपये के पटाखे खरीद रखे हैं।
इस अवसर पर दिल्ली पुलिस की ओर से सभी प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चौकसी के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। अग्निशमन दल को भी पूरी तरह चौकस रहने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications