लखनऊ चिड़ियाघर के जानवरों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन
एक अधिकारी ने बताया कि रोशनी के त्योहार के मौके पर चिड़ियाघर जानवरों को विशेष आहार परोस रहा है।
चिड़ियाघर की निदेशक रेनू सिंह ने आईएएनएस को बताया, "विशेष आहार जानवरों की खान-पान की आदतों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।
उन्होने कहा, इस मौके पर मैं अपने हाथाों से जानवरों को खाना खिलाऊंगी।"
चिड़ियाघर आने वाले लोगों ने दीपावली के मौके पर जानवरों को विशेष आहार परोसने की चिड़ियाघर प्रशासन की योजना की सराहना की है।
इस बीच चिड़ियाघर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पटाखा-निरोधक अभियान चलाया जा रहा है।
रेनू सिंह ने कहा, "हम लोगों से चिड़ियाघर के अंदर और बाहर पटाखे न फोड़ने की अपील कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "किसी भी व्यक्ति को चड़ियाघर के अंदर पटाखा फोड़ते पाए जाने पर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडित किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications