ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दी ऐतिहासिक दीपावली पार्टी
यह समारोह गार्डन ब्राउन और उनकी पत्नी सारा की ओर से आयोजित किया गया था। यह समारोह ब्रिटेन में निवास कर रहे भारतीय मूल के कोई 20 लाख लोगों की ओर से ब्रिटेन में दिए गए योगदान के सम्मान में था। इस समारोह के साथ ही ब्रिटेन के राजनीतिक गलियारों में एक सप्ताह के दीपावली समारोहों की विधिवत शुरुआत हो गई।
दीपावली का दीप प्रज्वलित करने के बाद ब्राउन ने कहा, "डाउनिंग स्ट्रीट के लिए यह एक महान दिन है। दीपावली सदियों से मनाई जा रही है, यह एक ऐतिहासिक आयोजन है।"
ब्राउन ने कहा, "आपने जो कुछ भी यहां किया है, मैं उसके लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सब यहां है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं हर वर्ष डाउनिंग स्ट्रीट में इसी तरह दीपावली का आयोजन देखना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications