बिहार में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 1 की मौत
बांका के पुलिस अधीक्षक पी़ कन्नन ने शनिवार को बताया कि बीती रात जगतपुर क्षेत्र में अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में पहुंच गई लेकिन पुलिस को देख अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कन्नन ने बताया कि मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रकाश दास के रूप में की गई है। उनके मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक मस्कट समेत तीन बम, तीन देशी पिस्तौल (कट्टा), 500 ग्राम विस्फोटक तथा बड़ी मात्रा में गोली बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications