छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा
प्रदेश बसपा अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वैशालीनगर विधानसभा सीट पर हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। हम किसी राजनीतिक दल का समर्थन भी नहीं करेंगे।"
उन्होंने कहा, "प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने की व्यस्तता के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। हम सिर्फ एक ही विधानसभा क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित करना नहीं चाहते।"
दुर्ग जिले की वैशालीनगर विधानसभा सीट पर सात नवम्बर को उपचुनाव होना है। दुर्ग से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सरोज पांडेय ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications