श्रीलंकाई मूल का अरबपति अनधिकृत व्यापार के लिए गिरफ्तार
वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गैलॉन समूह के संस्थापक श्रीलंकाई मूल के अरबपति राज राजारतनाम सहित पांच लोगों को अनधिकृत व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इन छह लोगों में बीयर स्टर्न्स कोज हेज फंड के पूर्व निदेशक भी शामिल हैं। इन लोगों पर दो करोड़ डॉलर के अनधिकृत व्यापार योजना में संलिप्त होने का आरोप है। संघीय लोक अभियोजकों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी करार दिया है।
आरोप के अनुसार इस योजना में इंटेल कैपिटल के राजीव गोयल, मैक्किं सी एंड कंपनी के अनिल कुमार, आईबीएम कॉर्प के रॉबर्ट मोफत भी शामिल हैं। इसके अलावा बीयर स्टर्न्स संपंत्ति प्रबंधन के दो पूर्व अधिकारियों, डेनियल चीसी और मार्क करलैंड को भी गिरफ्तार किया गया है।
राजारतनाम का गैलॉन समूह दुनिया के सबसे बड़े हेज फंड में शुमार है। इसकी शाखाएं लंदन, सिंगापुर, मुंबई एवं कैलीफोर्निया के मेनलो पार्क में भी हैं।
फोर्ब्स मैगजीन ने 52 वर्षीय निवेशक राजारतनाम को इस वर्ष दुनिया के सबसे धनी लोगों में 559वें स्थान पर रखा था। उनके पास 1.3 अरब डॉलर संपत्ति आंकी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications