हरियाणा के 9 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान 19 अक्टूबर को
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर आगामी 19 अक्टूबर को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सज्जन सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिटर्निग अधिकारियों व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर नौ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि गत 13 अक्टूबर को प्रदेश की 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications