नक्सली वैज्ञानिक के पास से इंदवार का वीडियो बरामद
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने इंदवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।
रवि शर्मा (49) और उसकी पत्नी बी.अनुराधा (45) को हजारीबाग पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के पास से एक लैपटॉप, सीडी और अन्य सामग्री बरामद की है। दोनों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक पंकज कंबोज ने आईएएनएस को बताया, "बरामद लैपटाप और सीडी में कुछ समाचार चैनलों द्वारा दिखाई गई पुलिस कर्मी इंदवार के अपहरण और हत्या के वीडियो पाए गए हैं। स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कुछ खबरों को भी स्कैन कर लैपटाप और सीडी में रखा हुआ पाया गया है।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार शर्मा ने स्वीकार किया है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) प्रति वर्ष 25 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications