रूस से हथियार खरीदने की इराक की योजना
बगदाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस से हथियारों की खरीद के लिए इराक का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मास्को का दौरा करेगा। यह जानकारी एक इराकी सांसद ने दी है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अब्बास अल-बायाती ने अल इराकिया टेलीविजन के साथ बातचीत में कहा, "इराकी रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल हथियारों की खरीद हेतु बातचीत करने के लिए जल्द ही मास्को का दौरा करेगा।"
इराकी सांसद के अनुसार बगदाद इराकी सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों के गठन को अंतिम रूप देने के लिए वर्ष 2011 के अंत तक रूस, जर्मनी, फ्रांस, सर्बिया और अमेरिका के साथ हथियार अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications