तालिबान, अलकायदा के खिलाफ पाकिस्तान में जमीनी कार्रवाई शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कबायली इलाके के सुरक्षा प्रमुख तारिक हयात खान के हवाले से समा टेलीविजन से कहा, "दक्षिणी वजीरिस्तान में हमारी जमीनी सेनाओं ने कई जगहों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।"
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रही जब तक कि आतंकवादियों का सफाया नहीं कर दिया जाता।
सेना ने यह कार्रवाई तब शुरू की जब दो सप्ताह के भीतर देश के विभिन्न इलाकों में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 160 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications