हाथ धोने से बच सकती है 400 बच्चों की जान

Washing Hands
नई दिल्ली। बच्चों के विकास और उनके हित के लिए कार्यरत संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनीसेफ ने कहा है कि भारत में डायरिया से प्रतिदिन 1000 बच्चों की मौत हो जाती है। बच्चों में अगर प्रतिदिन साबुन से हाथ धोने की आदत विकसित की जाए तो हर दिन 400 बच्चों की जान बचाई जा सकती है।

यूनीसेफ ने गुरुवार को 'ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे' पर जारी अपने संदेश में कहा, "भारत में डायरिया बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसके कारण प्रतिदिन पांच साल से कम उम्र के 1000 बच्चे अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हाथ धोने की आदत विकसित होने से इनमें से 40 प्रतिशत की जान बचाई जा सकती है।"

यूनिसेफ के मुताबिक पानी के बेहतर रखरखाव से डायरिया के फैलने की संभावना काफी कम हो जाती है। भारत में गरीबी और अज्ञानता के कारण हाथ धोने की आदत विकसित नहीं हो सकी है, जबकि इसे आसानी से सिखाया जा सकता है क्योंकि डायरिया को रोकने का यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+