छत्तीसगढ़ में 9 नक्सली गिरफ्तार
ये गिरफ्तारियां राजधानी रायपुर से करीब 260 किलोमीटर दक्षिण में बस्तर के कोकाओभाटा और चमई गांवों में गुरुवार को की गईं।
पुलिस अधीक्षक (बस्तर) पी. सुंदरराज ने संवाददाताओं को बताया, "गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं। हमने उनके कब्जे से चार पिस्तौले और नक्सली साहित्य बरामद किया है।"
पुलिस इलाके में हुई हत्या और डकैती की कई वारदातों के सिलसिले में उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस का दावा है कि बस्तर क्षेत्र में करीब 10,000 नक्सली हैं जो छोटे हथियारों के साथ-साथ रॉकेट लांचरों और मोर्टारों से लैस हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications