विदेशी परमाणु रिएक्टरों के लिए स्थलों की सूची तैयार
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने फ्रांस, रूस और अमेरिका की ओर से स्थापित किए जाने वाले परमाणु रिएक्टरों के लिए पांच स्थलों को आधिकारिक रूप से चिन्हित कर लिया है।
विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर हल्के पानी के रिएक्टरों की स्थापना के लिए स्थलों के बारे में जानकारी दी है।
फ्रांस की अरेवा को महाराष्ट्र के जैतपुर में जगह दी गई तो रूस को तमिलनाडु के कुंदनकुलम में व पश्चिम बंगाल के हरिपुर में दो स्थल दिए गए हैं। रूस कुंदनकुलम 1 और 2 के निर्माण में पहले से सहयोग कर रहा है।
इसी तरह अमेरिका की दो कंपनियों, जनरल इलेक्ट्रिक और वेस्टिंगहाउस को गुजरात के छायामिथि विर्दी में तथा आंध्र प्रदेश के कोव्वादा में जगह आवंटित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications