भारत में 47 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार : रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ -एक्शनएड द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 51 देशों की सूची में भारत 22वें स्थान पर है। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के मामले में आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, नेपाल और बांग्लादेश भारत से अच्छी स्थिति में हैं।
एक्शनएड की अंतर्राष्ट्रीय नीति निदेशक एनी जेलेमा का कहना है, "बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इसका इस बात से कोई नाता नहीं कि किसी सरकार के पास कितना पैसा है।"
विकासशील देशों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज भारत के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। एक तरफ जहां विकास गति पकड़ रहा है वहीं दूसरी ओर 1990 के मध्य से लेकर आज तक इस देश में तीन करोड़ लोग भूख से पीड़ित बताए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications