बिहार में नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति
राज्य के पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर ने शुक्रवार को बताया, "अब हम नक्सलियों द्वारा मारे गए आम लोगों तथा सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं की तस्वीरें भी प्रकाशित करने की तैयारी में हैं। हम नक्सली सरगनाओं की तस्वीरें भी विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशित कराएंगे।
अधिकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली छुप जाते हैं और शहरों में आसानी से घूमते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इससे नक्सलियों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई को बल मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि नक्सली सरकार की विफलताओं का प्रचार करते रहते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications