छत्तीसगढ़ सरकार ने नरेगा श्रमिकों को भुगतान करने का आदेश दिया
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख सचिव डी.एस.मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से 15 दिनों के भीतर नरेगा श्रमिकों को भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
नरेगा श्रमिकों को भुगतान करने के लिए अधिकारियों को ऐसे समय में निर्देश दिए गए हैं, जब राज्य के दूरवर्ती इलाकों से खबरें आई कि श्रमिकों को महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications