इराक में आत्मघाती हमले में 11 मरे, 70 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान मोसुल शहर के तेल अफरा इलाके में स्थित अल-तक्वा मस्जिद में खुद को उड़ा दिया। इस हमले में हमलावर सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
हमले में मस्जिद के इमाम और तेल अफार अदालत के न्यायाधीश शेख अब्दुल सत्तार हुसैन की भी मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर शिया संप्रदाय के लोग हैं।
नागरिक सुरक्षा बल के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया।
सेना व पुलिस बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications