पाकिस्तान में आत्मघाती बम व राकेट से हमला, 16 मरे (राउंडअप)

उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में पुलिस की अपराध जांच शाखा के नजदीक शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हाल के दिनों में यहां विस्फोट की यह दूसरी घटना है।

बम निरोधक दस्ते के प्रमुख शफकत मलिक ने कहा कि इस विस्फोट में उच्च स्तर के 70 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि अब तक अस्पताल में 12 शव लाए जा चुके हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह धमाका उस इमारत के समीप हुआ जहां खुफिया अधिकारी संदिग्धों से पूछताछ करते हैं। धमाके से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा जिसकी वजह से पुलिसकर्मी और संदिग्ध आरोपी मलबे में दब गए। एक मस्जिद की दीवारों को भी विस्फोट से नुकसान पहुंचा।

विस्फोट से वहां से गुजर रहे कई स्कूली बच्चे भी घायल हुए। टीवी पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीरें प्रसारित की गई हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इस हमले को तालिबान ने अंजाम दिया होगा।

ऐसे समय में जबकि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया है कि तालिबान और अलकायदा के 15000 प्रशिक्षित लड़ाके पुलिस और सेना के प्रतिष्ठानों पर हमला कर अपने इरादे जता रहे हैं।

शुक्रवार को ही आतंकवादियों ने पेशावर के शाकई इलाके में सेना के शिविर पर राकेट से हमला किया। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

आतंकवादियों ने इस महीने 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यालय पर हमला किया था। जिसमें पांच कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जारी हिंसा में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को पेशावर में कार बम विस्फोट में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान में इस महीने कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। तालिबान लड़ाकों ने गुरुवार को लाहौर के तीन पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में 10 हमलावरों समेत 25 लोग मारे गए। पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में आत्मघाती विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले गत 10 अक्टूबर को रावलपिंडी में हुए आतंकवादी हमले में 19 लोग मारे गए थे। उससे पहले पेशावर में ही हुए विस्फोट में 53 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+