राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं (लीड-2)
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, "दीपावली के खुशियों भरे त्योहार के मौके पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रोशनी का त्योहार दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है।"
राष्ट्रपति ने कामना की कि शांति, समृद्धि और भाईचारे का पैगाम देने वाला रोशनी का यह पर्व जरूरतमंदों की जिंदगियों को रोशन करेगा।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व देश भर के लोगों के लिए खुशियां और उम्मीदें लेकर आता है।
मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा, "यह पर्व हमारे बीच मैत्री और सद्भाव के बंधन को मजबूत बनाने का अवसर है। यह प्रकाशोत्सव हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के अंधेरे से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।"
उन्होंने कामना की, "दीपावली सभी देशवासियों के लिए ढेरों खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।"
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
उप राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "देशभर में उल्लास और आनंद के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस उल्लासपूर्ण पर्व के जश्न में हम अपने जीवन में इन अमिट मूल्यों के महत्व को न भूलें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications