भारत की रिश्वत संबंधी चिंताओं पर अमेरिका विचार करेगा : बर्न्स (लीड-1)
बर्न्स से जब यह पूछा गया कि क्या अमेरिकी प्रशासन की ओर से रिश्वत मामले में कोई जांच की गई है, इस पर उन्होंने कहा, "हमारे समक्ष व्यक्त की गई उस तरह की किसी भी चिंता पर निश्चित रूप से हम गंभीरता से विचार करेंगे।"
लेकिन उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के बारे में उन्हें बहुत जानकारी नहीं है।
बर्न्स ने कहा, "निवेश आकर्षित करने के लिए ईमानदार और पारदर्शी व्यवहार सर्वोत्तम तरीका है।"
बर्न्स ने लगे हाथ पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह खुद के तथा क्षेत्र के अन्य दूसरे देशों के हित में चरमपंथियों के खिलाफ दृढ़ता के साथ तत्काल कार्रवाई करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications