ओबामा ने किया न्यू ऑर्लियंस का दौरा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने न्यू ऑर्लियंस का विश्वविद्यालय में छात्रों से कहा, "हम इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कैटरीना जैसी तबाही दोबारा न हो।"
उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन न्यू ऑर्लियंस में पुनर्निर्माण प्रक्रिया में बढ़ोतरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि कैटरीना में कुल 1,500 लोग मारे गए थे और हजारों की संख्या में बेघर हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications