अगले हफ्ते भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि चीन के विदेश मंत्री 26 अक्टूबर को भारत आएंगे और अगले दिन बैठक में शामिल होंगे।
विदेश सचिव निरूपमा राव ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में बताया, " त्रिपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े आपसी हितों और चिंताओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि इस दौरान द्विपक्षीय बैठक भी होगी और विवादित मुद्दों सहित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications