गोवा हत्या मामले में मुंबई में 2 गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मुंबई में गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान चंद्रकांत तलवार (35), सिरोन रोड्रिग्ज (20) के रूप में हुई है। दोनों गोवा निवासी हैं। दोनों इससे पहले भी डकैती के मामलों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक आर.एस. यादव ने संवाददाताओं से कहा, "दोनों आरोपियों के साथ पुलिस दल मुंबई से शनिवार को गोवा पहुंचेगा। जब दल यहां पहुंच जाएगा तब हम विस्तृत जानकारी देने में सक्षम होंगे।"

पिछले दिनों हुई हत्या की कई वारदात में सीरियल किलर का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं करते हुए यादव ने कहा, "अभी यह कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हम सीरियल किलर का हाथ होने की संभावनाओं को खारिज नहीं कर रहे हैं। हमने जांच के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं। "

इस सप्ताह राज्य में सोमवार से बुधवार के बीच मृत पाए गए चार लोगों में 16 साल की लड़की भी शामिल थी। उसका शव वेरना इलाके से अधजली अवस्था में मिला था। सोमवार के बाद दो अन्य महिलाओं के शव भी अधजली अवस्था मिले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+