तालिबान ने दी भारत को निशाना बनाने की धमकी
शुक्रवार को प्रसारित किए गए एक टीवी फुटेज में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नेता ककीमुल्लाह महसूद को एक अज्ञात जगह पर यह बात कहते हुए दिखाया गया है।
तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय और लाहौर में तीन पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान ने कहा कि वह अमेरिका के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जंग में पाकिस्तान की भूमिका का विरोध करता है।
महसूद ने कहा," हम पाकिस्तानी सेना और पुलिस से लड़ रहे हैं क्योंकि ये लोग अमेरिका के आदेश का पालन कर रहे हैं। अगर ये लोग अमेरिका का आदेश मानना बंद कर दें तो हम लड़ाई बंद कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications