नोएडा में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय बिरजू और उसकी 42 वर्षीय पत्नी इंदिरा सेक्टर-99 में सड़के के किनारे मृत पाए गए जबकि उनकी बेटी पिंकी भी नजदीक ही खून से लथपथ मिली।
नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, " पिंकी को जिला अस्पताल ले जाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों सेक्टर 99 में रह रहे थे।
उन्होंने कहा, " मृतकों के शव के पास एक लोहे की छड़ और हथौड़ा बरामद किया गया है जिससे पता चलता है कि इनका इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने में किया गया है।"
अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
बिरजू और इंदिरा कारीगर थे। दोनों कच्चे लोहे से लोहे के उपकरण बनाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications