चिदंबरम ने गुलजार और शंकर महादेवन को गले लगाया

ये दोनों कलाकार एनएसजी के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में उपस्थित थे। चिदंबरम ने इस अवसर पर दोनों कलाकारों का सम्मान किया।

दोनों कलाकारों ने 15 दिनों के भीतर 'हम हैं न हिंदुस्तानी.. हम हैं न..' गीत की रचना कर उसे संगीतबद्ध किया है। ब्लैक कैट के नाम से चर्चित एनएसजी कमांडो द्वारा आयोजित उपकरणों और हथियारों के प्रदर्शन को देखने के लिए उपस्थित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में इस गीत को लांच किया गया और उसे बजाया गया।

चिदंबरम ने कहा, "इस हिला देने वाले गीत को सुनने के बाद इसके बारे में कुछ कहना बहुत कठिन है। गृह मंत्रालय और एनएसजी की ओर से मैं इस गीत की रचना के लिए भारत के इन शानदार सपूतों को धन्यवाद देता हूं।" इसके बाद चिदंबरम ने दोनों कलाकारों को गले लगाया।

एनएसजी प्रमुख एन.पी.एस. औलख ने भी दोनों कलाकारों के प्रति आदर प्रकट किया।

औलख ने कहा, "पहली बार एनएसजी के पास अपना खुद का गीत हुआ है। अन्य सभी अर्धसैनिक बलों के पास अपने-अपने गीत हैं अब हमारे पास भी अपना गीत है। गुलजार और शंकर महादेवन ने इतने कम समय में इस गीत की रचना कर एनएसजी के सम्मान में एक महान काम किया है।"

इस अवसर पर गुलजार ने कहा कि उन्होंने एक तरह से एनएसजी और समाज का ऋण अदा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+