ममता ने बुद्धदेव को गिरफ्तार करने की मांग की (लीड-1)
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यालय के समक्ष धरना दिए जाने के चंद घंटों के बाद ही ममता ने यह बयान दिया।
उन्होंने कहा, "माकपा राज्य में हिंसा फैला रही है और विपक्षी दलों के समर्थकों की हत्या करवा रही है। मुख्यमंत्री के समर्थन से माकपा समर्थक खासकर तृणमूल समर्थकों को निशाना बना रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "भट्टाचार्य के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हमारे समर्थकों पर हो रहे अत्याचारों पर आंखों पर पट्टी बांध ली है। वे विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि वे हमें कोई रैली तक नहीं करने दे रहे हैं।"
उधर, विपक्ष के नेता पार्थ चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग के समक्ष तृणमूल नेताओं ने यह धरना दिया।
चट्टोपाध्याय ने संवादाताओं से बातचीत में कहा, "राज्य में राजनीतिक हिंसा का षडयंत्र रचने के लिए हम मुख्यमंत्री की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। जब तक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व सांसद अनिल बसु ने गुरुवार शाम को हुगली जिले में एक आम सभा को संबोधित करते हुए पुलिस से सभी तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार करने को कहा था। पुलिस ने इस आदेश का पालन करते हुए दो तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था।
इससे उत्तेजित तृणमूल नेताओं ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष धरना दिया। तृणमूल नेताओं ने बसु के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications