'पाकिस्तान में भागा-भागा फिर रहा है अलकायदा'
समाचार एजेंसी डीपीए के साथ एक साक्षात्कार में अफगानिस्ताल और इराक में ब्रिटिश सैनिकों का नेतृत्व कर चुके कर्नल रिचर्ड केम्प ने कहा है कि गठबंधन सेना न केवल पश्चिम के खिलाफ हमलों के प्रयासों को ध्वस्त कर रही है, बल्कि पाकिस्तान को इस्लामी लड़ाकों के हाथों में जाने से भी रोक रही है।
वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हो चुके केम्प ने कहा है, "पाकिस्तान में अलकायदा आज भागा-भागा फिर रहा है। वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।"
केम्प ने कहा, "ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों में आतंकी खतरे के स्तर में आई कमी ड्रोन हमले और पाकिस्तान में आतंक निरोधी अन्य उपायों से सीधे रूप से जुड़ा हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications