हज यात्रियों के लिए एयर इंडिया की उड़ानें मंगलवार से
सरकारी एयरलाइंस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा हज यात्रियों को सुविधापूर्वक पहुंचाने के लिए सऊदी अरेबियन एयरलाइंस और नैस एयर कंपनियों के साथ भी समझौता किया गया है। इन कंपनियों के साथ हज यात्रियों को पहुंचाने के लिए 117 उड़ानों की व्यवस्था की गई है।
जेद्दा और मदीना के लिए एयर इंडिया के बी-747-400, एयरबस-310 और एयरबस-330 कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी, जयपुर, इंदौर, औरंगाबाद और श्रीनगर से उड़ान भरेंगे।
हजयात्रियों को जेद्दा और मदीना ले जाने के लिए एयर इंडिया की उड़ान 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 31 नवंबर तक जारी रहेगी। हज यात्रा से लौटने वाले यात्रियों को लाने का सिलसिला 1 दिसंबर से शुरू होगा और 1 जनवरी तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications