भोपाल में पकड़ा गया 32 क्विंटल मावा
मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस से आगरा से भोपाल 32 क्विंटल मावा देर रात लाया गया था। राजकीय रेलवे पुलिस थाने के प्रभारी आर. एस. रघुवंशी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि श्रीधाम से आए मावे को पार्सल आफिस में रखा गया है और खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
मालूम हो कि प्रदेश में दीपावली के पर्व पर मिठाई के लिए मिलावटी मावे की बड़े पैमाने पर आपूर्ति की जा रही है। इसका खुलासा कई स्थानों से पकड़े गए मिलावटी मावे से हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications