शीर्ष चीनी अधिकारी अगले महीने भारत आएंगे

भाजपा की ओर से कहा गया है कि चीनी राजदूत ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति के वरिष्ठ सदस्य झाउ योंगकांग 16-20 नवंबर तक भारत में होंगे।

झांग ने कहा है कि योगकांग की यात्रा का मकसद आपसी विश्वास पैदा करना होगा।

राजनाथ सिंह के साथ एक घंटे लंबी बातचीत के बाद झांग ने कहा, "राष्ट्रपति हू जिंताओ के वर्ष 2006 में भारत दौरे के बाद किसी चीनी नेता का यह अति महत्वपूर्ण दौरा होगा।"

भाजपा द्वारा चीन के प्रति सख्त रुख अपनाने के सरकार से किए गए आग्रह के दो दिन बाद झांग ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की।

झांग ने कहा कि वह राजनाथ सिंह को हाल की घटनाओं पर अपनी सरकार के रुख के बारे में समझाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के पक्ष में है।

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राजनाथ सिंह ने झांग से कहा कि भाजपा और भारत के लोग भी चीन सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। भारत इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए तैयार है, बशर्ते कि ऐसा दोनों तरफ से हो।

सिंह ने कहा है, "हाल की घटनाओं ने भारत-चीन रिश्ते को चोटिल कर दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+