पटाखा बाजार में आग से बच्चे की मौत, 10 झुलसे

उग्र भीड़ ने सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ कर पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

घटना जिले के शिकारपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले पटाखा बाजार में आग लगने से 40 दुकानें जल कर खाक हो गई हैं। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह से झ्झुलस गए। घटना के करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोग हादसे में चार लोगों की मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था।

उधर, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर नाराज भीड़ ने दो घंटे तक दिल्ली-बदायूं मार्ग जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और वहां मौजूद कई सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाकर सड़क किनारे लगे होर्डिंगों को तोड़कर उन्हें फूंक दिया।

बाबू राम ने कहा कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। मामूली चोटों को छोड़कर किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर किया गया है।

स्थानीय लोगों को आरोप है कि वे लगातार प्रशासन से इस बात की गुहार लगाते रहे हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इस पटाखा बाजार में कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए ऐहतियातन यहां पर त्योहार के दौरान दमकल गाड़ी की व्यवस्था की जाए, लेकिन प्रशासन उनकी बात को अनसुना करता रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+