इराक में आत्मघाती हमला, 11 मरे 50 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान मोसुल शहर के तेल अफरा इलाके में स्थित अल-तक्वा मस्जिद में खुद को उड़ा दिया। इस हमले में हमलावर सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
सैन्य व पुलिस बलों ने इलाके को घेर लिया है और नागरिक सुरक्षा बल के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाना शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications