'कैटलान' भाषी यहूदी थे कोलंबस !
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक कोलंबस की लेखन शैली का विस्तारपूर्वकअध्ययन करने के बाद वाशिंगटन की 'जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी' की भाषा विज्ञान की प्रोफेसर एस्ट्ले इरीजेरी इस नतीजे पर पहुंची हैं। उनके मुताबिक कोलंबस के लेखन में एक विशेष चिन्ह देखा गया है जो कि आईबेरिया प्रायद्वीप के कैटलान (वर्तमान के कैटालोनिया और बेलीएरिक द्वीप) भाषायी क्षेत्र के लोग ही इस्तेमाल करते हैं।
प्रोफेसर के मुताबिक कोलंबस इस विशेष चिन्ह के इस्तेमाल के आदी थे। उन्होंने 'क्रिस्टोफर कोलंबस : द डीएनए ऑफ हिज राइटिंग्स' शीर्षक से एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने कोलंबस द्वारा 100 से अधिक पत्रों, डायरियों और दस्तावेजों में अपनाई गई भाषा और चिन्हों का विस्तारपूर्वक विवरण दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications