त्रिपुरा में 6 अलगाववादियों ने हाथियार डाले
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बांग्लादेश में प्रशिक्षित आतंकवादियों ने अपने स्वयंभू कमांडर माखनराज रेयांग के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और असम रायफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया।
हथियार डालने वाले आतंकवादी प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(एनएलएफटी) और त्रिपुरा टाइगर फोर्स के हैं। इनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है।
आतंकवादियों ने एके-47 रायफल सहित तमाम विदेशी हाथियार और गोला-बारुद भी जमा करा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications