इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'मेटरोलॉजी एंड जिओफिजिक्स एजेंसी' के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.52 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय 09.52 बजे) भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से 187 किलोमीटर दूर 'सुंडा स्ट्रेट' में था।
इससे पहले शुक्रवार सुबह इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था लेकिन इससे किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 30 सितम्बर को इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 1,117 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100,000 से अधिक इमारतों में टूट-फूट हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications