चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने की जरूरत : विदेश सचिव
आल इंडिया रेडियो पर गुरुवार की रात प्रसारित एक साक्षात्कार में राव ने कहा है, "मैं समझती हूं कि हाल की घुसपैठ और अरूणाचल मुद्दे ने वास्तव में इस आवश्यकता को रेखांकित किया है कि दोनों पक्ष बैठ कर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ इन मुद्दों को सुलझा लें।"
राव ने कहा है, "दोनों सरकारें इस बात को समझती हैं कि भारत और चीन के बीच शांतिपूर्ण रिश्ता न केवल दोनों देशों के हित में है, बल्कि इस क्षेत्र के लिए और पूरी दुनिया के हित में भी है।"
ज्ञात हो कि हाल के सप्ताहों में दोनों देशों के बीच रिश्तों में सीमा विवाद को लेकर तनाव पैदा हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications