बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार
मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन देश के शेयर बाजारों में बढ़त का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 127 अंक और निफ्टी में 33 अंकों की वृद्धि हुई।
बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 17,322.82 अंक बंद हुआ। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 17,196.8 अंक पर खुला था।
राष्ट्रीय शेयर बाजार के 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 5,148.35 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांक भी बढ़त दर्ज करने में सफल रहे। मिडकैप सूचकांक 69.26 अंक की बढ़त के साथ 6,539.23 अंक पर और स्मॉलकैप सूचकांक 36.87 अंक की बढ़त के साथ 7,603.13 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान रियल्टी, बैंकिंग, ऊर्जा, तेल एवं प्राकृतिक गैस और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनयिों के शेयरों को लाभ हुआ जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, तेज खपत वाले उत्पादों, धातु और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों के शेयर घाटे में रहे।
कारोबारी दिन में बाजार का रूख सकारात्मक रहा और 1,508 कंपनियों को लाभ हुआ और 1,264 कंपनियों को नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications