मुसलमानों में राजनीतिक जागरूकता की जरूरत : महमूद मदनी

मदनी ने आईएएनएस से कहा, "मैं समझता हूं कि देश की उन्नति और विकास में अपना स्थान हासिल करने के लिए मुसलमानों को राजनीतिक रूप से जागरूक होने की जरूरत है। मुसलमानों को उन्हीं लोगों को वोट देना चाहिए जो उनके लिए काम करें। किसी राजनीतिक पार्टी की स्थापना करना समस्या का समाधान नहीं है।"

राज्यसभा सदस्य मदनी ने कहा कि देवबंद में एक नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में मुस्लिम समुदाय के सामने खड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में 10,000 से अधिक मौलाना शिरकत करेंगे।

मदनी ने कहा कि सम्मेलन में केंद्रीय मदरसा बोर्ड, देश के मुसलमानों की स्थिति पर आई सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने तथा मुस्लिम युवकों पर आतंकवाद संबंधी घटनाओं में झूठे मामले दर्ज करने जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+