अमिताभ व अमर सिंह पर 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

एक स्थानीय व्यापारी शिवकांत त्रिपाठी की ओर से कानपुर पुलिस में गुरुवार की शाम दर्ज कराई गई शिकायत में दोनों चर्चित चेहरों पर काले धन को सफेद में बदलने संबंधी एक बड़े घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "शिकायतकर्ता ने अमर सिंह पर आरोप लगाया है कि वह आधा दर्जन कंपनियों का संचालन करते हैं। काले धन को सफेद बनाने के मकसद से उन्होंने उनमें 43 कंपनियों का कथित रूप से विलय कर दिया है।"

बृजलाल ने कहा, "अमिताभ बच्चन लगभग इन सभी कंपनियों में प्रमुख शेयरधारक हैं, जबकि अमर सिंह की पत्नी पंकजा सिंह को उनमें साझेदार के रूप में दिखाया गया है।"

बृजलाल के मुताबिक, "इनमें से ज्यादातर कंपनियां कोलकाता में पंजीकृत हैं। इनमें ईस्टर्न इंडिया केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, सर्वोत्तम प्राइवेट लिमिटेड, पंकजा आर्ट एंड क्रेडिट लिमिटेड, ईडीसीएल इंफ्रास्ट्रक्च र प्राइवेट लिमिटेड, ईडीसीएल पॉवर्स लिमिटेड और इनर्जी डेवलपमेंट कंपनी शामिल हैं।"

दोनों आरोपियों के खिलाफ मनी लांडरिंग (काले धन को सफेद करना) कानून और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

बृजलाल ने कहा, "धोखाधड़ी का एक मामला बाबूपुरवा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है और प्राथमिक जांच के बाद ही हम कथित धोखाधड़ी की वास्तविक गंभीरता के बारे में कोई सही टिप्पणी करने की स्थिति में होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+