पाक सैन्य मुख्यालय में प्रवेश नहीं कर सके मलिक
मलिक बुधवार को सैन्य मुख्यालय में आंतकवादी हमलों में मारे गए अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्यालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। आतंरिक मंत्रालयों के सूत्रों के अनुसार मलिक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications