ओलंपिक आयोजन स्थलों पर सिखों को कृपाण धारण करने की छूट

वैंकूवर , 16 अक्टूबर (आईएएनएस) सिख समुदाय को बड़ी छूट देते हुए कनाडा प्रशासन ने फरवरी में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजन स्थलों पर सिखों को रस्मी कृपाण साथ रखने की अनुमति दे दी है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कृपाण की लंबाई 7.5 इंच से कम होनी चाहिए।

कनाडा में लगभग पांच लाख सिख रहते हैं।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस(आरसीएमपी) ने कहा है कि स्थानीय सिख समुदाय से विचार-विमर्श के बाद यह छूट दी गई है।

आरसीएमपी की एकीकृत सुरक्षा इकाई के माइक कोट ने कहा, "आयोजन स्थल पर सुरक्षा उपायों के तहत मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरना होगा।"

उन्होंने कहा, "हमने सोचा हम इस मुद्दे को ओलंपिक खेलों से पहले सुलझा लेना चाहिए। हमने सिख समुदाय से बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझा लिया है।"

2006 में कनाडा के उच्चतम न्यायालय ने एक ऐतिहासिक आदेश में सिखों को सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण धारण करने की अनुमति दी थी। यह फैसला मोंट्रियल के एक स्कूल द्वारा कृपाण धारण करने वाले एक छात्र को कक्षा में जाने से रोकने के बाद सुनाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+