राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं दीं (लीड-1)
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, "दीपावली के खुशियों भरे त्योहार के मौके पर मैं देश-विदेश में सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रोशनी का त्योहार दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है।"
राष्ट्रपति ने कामना की कि इस साल यह त्योहार शांति, समृद्धि और भाईचारा कायम करे और रोशनी का यह पर्व जरूरतमंदों की जिंदगियां रोशन करे।
प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह देश भर के लोगों के लिए खुशियां और उम्मीदे लाती है।
उन्होंने कहा, "यह हमारे बीच मैत्री और सद्भावना के बंधन को मजबूत बनाने का अवसर है। यह प्रकाशोत्सव हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के अंधेरे से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।"
उन्होंने कामना की, "यह दीपावली हमारे लोगों के लिए ढेरों खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*