भाईदूज पर दिल्ली में निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए पत्रकारों से कहा, "भाईदूज के दिन दिल्ली में महिलाएं डीटीसी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाएं आसानी से अपने भाईयों के पास पहुंच सकें इसलिए यह निर्णय लिया गया है।"
उन्होंने कहा कि महिलाएं सोमवार को शाम पांच बजे तक सभी सामान्य डीटीसी बसों और हरी लो-फ्लोर बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
भाईदूज के अवसर पर बहनें, भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications