पेशावर में आत्मघाती हमला, 10 मरे (लीड-2)

पेशावर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुलिस स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में 10 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। हाल के दिनों में यहां विस्फोट की यह दूसरी घटना है।

एक अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 10 लोग मारे गए और घायलों में भी दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह धमाका उस इमारत के समीप हुआ जहां खुफिया अधिकारी संदिग्धों से पूछताछ करते हैं। धमाके में इमारत को काफी नुकसान पहुंचा जिसकी वजह से पुलिसकर्मी और संदिग्ध मलबे में दब गए। एक मस्जिद की दीवारों को भी विस्फोट में नुकसान पहुंचा।

विस्फोट में वहां से गुजर रहे कई स्कूली बच्चे भी घायल हुए। टीवी पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीरे प्रसारित की गई हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को पेशावर में कार बम विस्फोट में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान में इस महीने कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। तालिबान लड़ाकों ने गुरुवार को लाहौर के तीन पुलिस प्रतिष्ठानों पर को निशाना बनाया। इन हमलों में 10 हमलावरों समेत 25 लोग मारे गए। पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में आत्मघाती विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले गत 10 अक्टूबर को रावलपिंडी में हुए आतंकवादी हमले में 19 लोग मारे गए थे। उससे पहले पेशावर में ही हुए विस्फोट में 53 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+