शराब के लिए पैसा न देने पर बुजुर्ग को निर्वस्त्र घुमाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपट थाने के डारगुआं में रहने वाले रामस्वरुप से जंटू सिंह नाम के व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर जंटू ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी । उसके बाद बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया । बुजुर्ग के साथ हुई इस ज्यादती को पूरे गांव ने देखा मगर बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया ।
बिजावर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) डी.डी. गहरवार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications