पाक मीडिया आतंकवादियों के निशाने पर
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने शुक्रवार को सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की।
समाचार पत्र के अनुसार तहरीक-ए-पाकिस्तान के मारे गए पूर्व प्रमुख बैतुल्लाह महसूद के नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति की टेलीफोन पर हुई बातचीत का पता लगाया गया है। इसमें उसने अपने सहयोगियों को देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और देश भर में मीडिया संगठनों के कार्यालयों पर हमला करने का निर्देश दिया था।
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी सरकार पर सभी ओर से दवाब बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसी रपटे मिली हैं कि आतंकवादी स्कूली बसों को अगवा कर सकते हैं।"
अधिकारी ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि आतंकवादी ग्रामीण इलाकों में सक्रिय हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में इन दिनों लागातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं। गुरुवार को लाहौर में तीन जगहों पर तथा कोहाट व पेशावर में आतंकवादी हमले हुए थे, जिनमें कम से कम 36 लोग मारे गए थे।
लाहौर में तीन पुलिस प्रतिष्ठानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-पाकिस्तान ने ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications